सूचना प्रौद्योगिकी के कारण बदलते परिवेश में पुस्तकालयों का आधुनिकीकरण, स्वचालन और डिजिटलीकरण जरूरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का वर्चुअली किया शुभारंभ “बदलते शैक्षणिक एवं सामाजिक परिवेश में लाइब्रेरी की भूमिका और चुनौतियां” विषय पर हुई कॉन्फ्रेंस भोपाल : गुरूवार, अगस्त 22, 2024, 16:32 IST मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण, स्वचालन, नेटवर्किंग, डिजिटलीकरण, ग्रीन लाइब्रेरी और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय के महत्व जैसे विषयों पर चिंतन और विचार विमर्श जरूरी है। इससे पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण और समसामयिक शिक्षा प्रणाली में उनकी उपयोगिता बनाए रखने का मार्ग प्रशस्त होगा। सूचना प्रौद्योगिकी के कारण बदलते परिवेश में पुस्तकालय समाज में ज्ञान के स्रोत की भूमिका निरंतर निभाते रहें, इसके लिए जरूरी है कि हम सभी पुस्तकालयों को समाज का अभिन्न हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा “बदलते शैक्षणिक एवं सामाजिक परिवेश में लाइब्रेरी की भूमिका और चुनौतियां” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के शुभारंभ सत्र को मंत्रालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। बैंक धन का और पुस्तकालय ज्ञान का संरक्षण और प्रसार करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुस्तकालय मानव इतिहास की बड़ी संपदा है। पुस्तकालय ज्ञान का संरक्षण, संवर्धन और प्रसार ठीक उसी तरह से करते हैं, जैसे बैंक समाज और राष्ट्र की धन संपदा के संरक्षण और संवर्धन की भूमिका निभाते हैं। भारतीय इतिहास में पुस्तकालयों का विशेष महत्व रहा है। नालंदा, विक्रमशिला, तक्षशिला के पुस्तकालय विद्या के केन्द्र और ज्ञान के भंडार थे, दुर्भाग्यवश यह महान केन्द्र विदेशी आक्रांताओं के निशाना बनें। उज्जैन धर्म, आध्यात्म एवं ज्ञान-विज्ञान का संगम रहा है। बाबा महाकाल, काल गणना के केन्द्र बिन्दु में विराजित हैं और उज्जैन का सांदीपनी आश्रम भगवान श्रीकृष्ण और बलराम का गुरूकुल रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस प्रकार से शोध अनुसंधान और अध्ययन की गतिविधियां जारी हैं, निश्चित ही उज्जैन भविष्य का ग्रीनविच बनकर भारत का गौरव बढ़ाता रहेगा। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन पुस्तकालय विज्ञान में प्रशिक्षण देने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर स्थापित उज्जैन का विक्रम विश्वविद्यालय पुस्तकालय विज्ञान में प्रशिक्षण देने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय था। उज्जैन का सिंधिया ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट अपने विशाल और दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संग्रह के लिए जाना जाता है। भारत में पुस्तकालय विज्ञान के पितामाह पद्मश्री डॉ. रंगनाथन इस विश्वविद्यालय के पहले विजिटिंग प्रोफेसर रह चुके हैं। मध्यप्रदेश में पुस्तकालय विज्ञान का शिक्षा आरंभ करने का श्रेय डॉ. रंगनाथन को ही जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संगोष्ठी में भाग ले रहे सभी विषय-विशेषज्ञों, छात्रों आदि को संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

पीएम जनमन के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश पूरे देश में अव्वल विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल जिलों के पाँच-पाँच गाँव आदर्श ग्राम…

ज्ञान के स्रोत पुस्तकालय को समाज का अभिन्न हिस्सा बनाएं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सूचना प्रौद्योगिकी के कारण बदलते परिवेश में पुस्तकालयों का आधुनिकीकरण, स्वचालन और डिजिटलीकरण जरूरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम विश्वविद्यालय…

छतरपुर में कोतवाली थाने पर पथराव करने वाले 150 उपद्रवियों पर एफआईआर, 20 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर की गई कठोर कार्रवाई जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित…

निवेश के लिए सबसे बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र है ग्वालियर-चंबल अंचल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारी के सिलसिले में क्षेत्रीय उद्योगपतियों से किया संवाद ग्वालियर रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव से…

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्योपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात श्योपुर में बनेगा शबरी माता का मंदिर लघु वनोपज प्रबंधकों का मानदेय बढ़ाया…

सबसे ऊँची माउंट कोसियुज्को पर तिरंगा लहरा कर पर्वतारोही श्री कुशवाह पहुँचे भोपाल

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने दी बधाई खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने…

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त कर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराई जायेंगी: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

“जनता मांगे जवाब” कार्यक्रम में हुए शामिल उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य…

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर का व्यक्तित्व बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर की पुण्य-तिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि बाबूलाल गौर शासकीय महाविद्यालय भेल स्थित…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कराहल से करेंगे 36 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 115 करोड़ बोनस राशि का वितरण

21 करोड़ 28 लाख रूपये के 13 विकास कार्यो का होगा लोकार्पण, 16 करोड़ 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास…

प्रदेश के प्रत्येक जिले में इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर होंगे स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कलेक्टर रहेंगे जिले के नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में 28 अगस्त को हो रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव…