विक्रमोत्सव का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को करता है स्थापित: राज्यपाल श्री पटेल

विक्रमोत्सव का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को करता है स्थापित: राज्यपाल श्री पटेल

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश-राजस्थान में टूरिस्ट सर्किट बनाने की आवश्यकता : केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. मेघवाल राज्यपाल श्री More »

 12345

विक्रमोत्सव का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को करता है स्थापित: राज्यपाल श्री पटेल

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश-राजस्थान में टूरिस्ट सर्किट बनाने की आवश्यकता : केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. मेघवाल
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री डॉ. मेघवाल ने विक्रमोत्सव में प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया
मध्यप्रदेश में पहली बार 1000 ड्रोन के माध्यम से आकर्षक ड्रोन-शो की प्रस्तुति दी गई
प्रसिद्ध गायिका सुश्री श्रेया घोषाल ने दी में मनमोहक प्रस्तुति
सिंहस्थ-गान हुआ लांच

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि भारतीय नववर्ष विक्रम सम्वत् 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर उज्जैन में विक्रमोत्सव के प्रसंग में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेशवासियों का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार ज्ञापित करता हूँ। जिन्होंने दुनिया की पहली वैदिक घड़ी और भगवान महाकाल के अद्भुत महालोक की सौगतों से महाराजा विक्रमादित्य की उज्जयिनी के गौरव और वैभव की पुनर्स्थापना की है। विक्रमोत्सव का आयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न पहलुओं के प्रकटीकरण के लिए हमारी गौरवशाली विरासत और वर्तमान के विकास का उत्सव है। यह दिन हमारे लिए एक नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे पूर्वजों के योगदान को याद करने का अवसर है।

वीर महापुरूषों की गौरव गाथाओं का संकलन होगा उज्जैन के वीर भारत संग्रहालय में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव और केन्‍द्रीय राज्य मंत्री श्री मेघवाल ने वीर भारत संग्रहालय का भूमि‍-पूजन किया

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में रविवार को कोठी महल पर युगयुगीन भारत के कालजयी महानायकों की तेजस्विता की महागाथा का वर्णन करने वाले “वीर भारत संग्रहालय” का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल भी कार्यक्रम में सम्‍मिलित हुए।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि उज्‍जैन का इतिहास अत्‍यंत प्राचीन है। हर कल्‍प में उज्‍जयिनी का अपना इतिहास रहा है। प्राचीन भारत के वीर महापुरूषों की गौरव गाथा की जानकारी इस संग्रहालय में प्रदान की जाएगी। संग्रहालय का निर्माण भव्‍य स्‍तर पर किया जाएगा। प्राचीन काल की सभी प्रमुख घटनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। संग्रहालय का निर्माण लगभग 20 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। इसके अतिरिक्‍त आवश्‍यकता पडने पर और धन राशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व करने का एक और अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी ओर से संग्रहालय के निर्माण हेतु शुभकामनाँ दी।  

हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा में भव्य आतिशबाजी

मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी शुभकामनाएं
प्रभात चौराहे पर आतिशबाजी के साथ विशाल भजन संध्या में दिखा अद्भुत नजारा

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी नागरिकों को हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि एवं गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं। हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में भव्य आतिशबाजी और विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।

मंत्री श्री सारंग ने अपने संबोधन में कहा, “हिंदू नववर्ष हमारे लिए नई ऊर्जा और नई प्रेरणा लेकर आता है। यह पर्व हमें अपने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। मैं सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।” कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालती राय, गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख- समृद्धि और आनंद का भाव लाए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की गई चार गुड़ी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृहद मराठी समाज के साथ मनाई गुड़ी पड़वा
गुड़ी पड़वा के एक दिन पहले मुख्यमंत्री निवास में हुआ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति के अंतर्गत पर्व और त्योहारों का निर्धारण मंगल तिथियां के आधार पर होता है। खगोलीय गतिविधियों की दृष्टि से गुड़ी पड़वा अर्थात प्रतिपदा, वर्ष की पहली मंगल तिथि है। इसी आधार पर होली, दीपावली जैसे त्योहारों की तिथियों का निर्धारण होता है। इस मंगल तिथि का अभिवादन कहीं चेटीचंड, कहीं वर्ष प्रतिपदा और कहीं गुड़ी पड़वा सहित अन्य अनेक नाम से किया जाता है। यह प्राचीन सनातन संस्कृति की अनुपम परंपरा है, इसी तिथि पर चंहुओर खुशियों, समृद्धि और हर्षोल्लास का वातावरण होता है। गुड़ी पड़वा पर घर-घर स्थापित होने वाला कलश हमारी पवित्र आत्मा को अभिव्यक्त करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समृद्धि और विकास का नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख- समृद्धि और आनंद का भाव लाए, ईश्वर से यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, प्रदेश के वृहद मराठी समाज द्वारा गुड़ी पड़वा के संदर्भ में मुख्यमंत्री निवास के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबांधित कर रहे थे।

ग्वालियर के सुनियोजित विकास के लिये बनेगी योजना – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का होली मिलन समारोह में वर्चुअल संबोधन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर में आयोजित होली मिलन समारोह को नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर के सुनियोजित विकास के लिये विस्तृत योजना बनाई जाएगी। उद्योगों के साथ-साथ ग्वालियर शहर के विस्तार के लिये भी प्रयास होगा। ग्वालियर के विकास में नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं। हाल ही में मालनपुर में एक औद्योगिक इकाई के भूमिपूजन के दौरान ग्वालियर के रेडीमेड गारमेंट पार्क की 7 औद्योगिक इकाईयों सहित मुरैना जिले की 11 औद्योगिक इकाईयों का भी शिलान्यास किया गया है। ग्वालियर में टेलीकम्युनिकेशन पार्क भी स्थापित होने जा रहा है। यहाँ अगस्त में रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में और हाल ही में भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से भी ग्वालियर क्षेत्र के लिये औद्योगिक निवेश के करारनामे हुए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी होली मिलन समारोह मेंसभी को नूतन वर्ष व होली की शुभकामनायें दीं।उन्होंने कहा कि होली पर्व आपसी मेल-मिलाप व खुशियां साझा करने का त्यौहार है।इस अवसर परसामाजिक न्याय व उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह नेभी सभी को होली एवं गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएँ दी।

दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र को बनाए रखने और इसे मजबूत करने में पुलिस का बहुमूल्य योगदान : राज्यपाल श्री पटेल

अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी चैंपियनशिप समारोह पुलिस बल की बहादुरी और कौशल का जश्न, इसमें शामिल होना गर्व की बात
इंदौर में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
राज्यपाल ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी चैंपियनशिप का यह समारोह पुलिस बल की बहादुरी और कौशल का जश्न हैं। इसमें शामिल होना ही अत्यंत गर्व की बात है। राष्ट्र के गौरव पुलिस बल की 18वीं ऑल इंडिया स्पोर्टस निशानेबाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होकर मुझे भी गर्व का अनुभव हुआ है

राज्यपाल श्री पटेल मुख्य अतिथि के रूप में 24 मार्च से आयोजित 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी खेल प्रतियोगिता -2024 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता का आयोजन सीएसडब्ल्यूटी के रेवती रेंज में किया गया। प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियनशिप (महिला) बीएसएफ टीम एवं ओवरआल चैंपियनशिप (पुरुष)- सीआईएसएफ की टीम विजयी रही।

राज्यपाल ने 42 साल पहले की सिकलसेल प्रभावितों की बताई करुण कहानी और कहा समाज का हर वर्ग बीमारी उन्मूलन के लिए दे गिलहरी की तरह अपना योगदान

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति सिकलसेल उन्मूलन मे योगदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बाद देश का तीसरा ऐसा राज्य है जहाँ सिकलसेल एनीमिया के सर्वाधिक प्रभावित मरीज़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता और शिक्षा के द्वारा इस बीमारी की रोकथाम संभव है। राज्यपाल श्री पटेल महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज इंदौर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री द्वय श्रीमती सावित्री ठाकुर और श्री दुर्गादास उइके, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री राकेश शुक्ला, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, सिकलसेल मिशन की डिप्टी डायरेक्टर मध्यप्रदेश श्रीमती रूही ख़ान, एम वाई हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव एवं पूर्व डीन डॉ. शरद थोरा मंचासीन थे। सांसद श्री शंकर लालवानी ने इस अवसर पर एमवाय हास्पिटल की ब्लड बैंक टीम को एक वाहन अपनी सांसद निधि से दिए जाने की घोषणा की।

राजधानी भोपाल में बनेंगे सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज द्वार

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भारतीय नव वर्ष के अवसर पर कवि सम्मेलन में किया संत गण और कविगण का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि राजधानी भोपाल का महत्व ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद बढ़ गया है। राज्य सरकार विरासत से विकास को प्रमुख मानती है।इस नाते भोपाल के गौरवशाली इतिहास का स्मरण आवश्यक है। विक्रम संवत 2082 प्रारंभ होने पर समस्त नागरिकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, वीरता और सुशासन के आयाम स्थापित किए। ऐसा ही उनके शासनकाल के 1000 वर्ष पश्चात राजा भोज ने भी सुशासन और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत किया सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज के नाम पर राजधानी में दो द्वार बनाए जाएंगे। भोपाल से इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग पर सम्राट विक्रमादित्य मार्ग और भोपाल से भोजपुर की दिशा में राजा भोज द्वार का निर्माण होगा।

जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता के लिए सरकार और समाज दोनों की सहभागिता आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कलेक्टर्स को दिए गए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के जल संसाधनों का संरक्षण और पुनर्निमाण आवश्यक है। प्रदेश की नदियां, सरोवर और अन्य जल स्त्रोत हमारे जीवन के आधार हैं। इनके संरक्षण, पुनर्जीवन और प्रभावी प्रबंधन के लिए सरकार और समाज दोनों सजग रहें, यह आवश्यक है। इस उद्देश्य से प्रदेश में तीन माह अवधि का जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ हो रहा है। प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार की शाम मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अभियान के संबंध में कलेक्टर्स को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान को सफ़ल बनाने के लिए कलेक्टर्स और अन्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला स्तर पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सभी जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से जोड़ें। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी की सहभागिता जल स्रोतों की सफाई और रखरखाव के कार्यों के अच्छे परिणाम दिलवाने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान में जिला प्रशासन का अमला और विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मिलकर कार्य करें। उल्लेखनीय है कि अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, नगरीय विकास एवं आवास, उद्यानिकी, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्योग, पर्यावरण, स्कूल शिक्षा, संस्कृति, जनसंपर्क, राजस्व, वन विभागों के साथ ही जन अभियान परिषद को प्रमुख सहभागी विभाग बनाया गया है। अभियान की स्थानीय रणनीति के अनुसार जिलों में अन्य विभागों का सहयोग कलेक्टर स्तर पर लिया जा सकेगा।

स्वावलंबी और उद्यमशील बनेंगे प्रदेश के ‘आकांक्षी युवा’: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश है सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बेरोजगारी केवल सरकारी नौकरियों से दूर नहीं होगी। 145 करोड़ जनसंख्या वाले भारत देश में सरकारी नौकरियों का अनुपात 1 प्रतिशत से अधिक नहीं है। देश के सबसे बड़े नियोजक सशस्त्र बल में भी थल, जल और वायु सेना में सम्मिलित रूप से केवल 13.5 लाख व्यक्ति ही नियोजित हैं। प्रदेश के आकांक्षी युवाओं को स्वावलंबन और उद्यमशीलता के माध्यम से रोजगार से जोड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अब ‘आकांक्षी युवा’ कहा जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश को 30 लाख करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर 21 लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। कृषि, पशुपालन तथा हुनर आधारित उद्यमों में भी प्रदेश के युवाओं को नियोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को दिल्ली में एक निजी समाचार चैनल के फायरसाइड चैट सत्र – ‘हाउ स्टेटस ऐड टू इंडिया स्टोरी’ को संबोधित कर रहे थे।