नवंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 9 दिन नहीं होगा कामकाज

इस महीने यानी नवंबर में देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। नवंबर में 2 शनिवार और 4 रविवार के चलते टोटल 6 दिन बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इसके अलावा त्योहारों के चलते अलग-अलग हिस्सों में 9 दिन और बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर में दो साप्ताहिक छुट्टियां दो-दो दिन की हो रहीं हैं। इसमें पहला 11 और 12 नवंबर दूसरे शनिवार और रविवार के चलते और 25 और 26 नवंबर को चौथे शनिवार और रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

वहीं 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के चलते 12 जगहों को छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए इस दौरान में कोई भी जरूरी काम हो तो निपटा लें, अगर चूक गए तो आपके काम अटक सकते हैं।

नवंबर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट हम आपको बता रहें हैं…

आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ
दिवाली से ठीक पहले सरकार ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में 100 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की है। आज यानी 1 नवंबर से दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1833 रुपए हो गई है। कोलकाता में यह 1943 रुपए में मिलेगा। मुंबई में 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले एक अक्टूबर को भी इसके दामों में करीब 200 रुपए का इजाफा किया गया था।

दिल्ली में पहले ये 1731.50 रुपए, कोलकाता में 1839.50 रुपए, मुंबई में 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए में मिल रहा था। वहीं 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 903 रुपए और भोपाल में 908 रुपए में मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *