राज्य शासन ने दतिया जिले के रतनगढ़ मंदिर में आज प्रात: हुए हादसे में मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, गंभीर घायलों को उपचार के लिए पचास-पचास हजार रुपये सहायता राशि तथा साधारण घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिये हैं।घटना की न्यायिक जाँच के आदेश दिये गये हैं। मौके पर मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता हेलीकॉप्टर से गये।