उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएँ

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने नव वर्ष पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों की समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री देवड़ा ने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने और रोजगार के नये अवसर पैदा करने के लिये एमएसएमई सेक्टर को भरपूर बढ़ावा दिया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन, नीतियों और सुशासन से विकास योजनाओं के लिये किसी प्रकार की वित्तीय बाधा नहीं आयेगी। श्री देवड़ा ने कहा कि नये साल में प्रदेश के अधो-संरचनात्मक ढाँचे को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इससे विकास की गति में तेजी आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *