बैतूल में 17 मई से 24 घंटे बिजली

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 17 मई को बैतूल जिले में 24×7 बिजली प्रदाय का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही अटल ज्योति अभियान के अंतर्गत उज्जैन 24 घंटे बिजली प्रदाय की सुविधा का प्रदेश का 22वाँ जिला हो जायेगा। इसके पहले जबलपुर, मण्डला, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, बुरहानपुर, भोपाल, बालाघाट, रतलाम, धार, अलीराजपुर, श्योपुर, पन्ना, मंदसौर, रीवा, होशंगाबाद, राजगढ़, उज्जैन, शिवपुरी, खण्डवा तथा हरदा जिले में अटल ज्योति अभियान का शुभारंभ किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *