उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम बाग्या में 25 लाख रुपए की लागत से मांगलिक भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को स्वच्छता के लिए सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी जनों से कहा कि प्रतिदिन एक घंटा सफाई के लिए श्रमदान जरूर करें। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से पात्र व्यक्ति जो कि शासकीय योजना के लाभ से वंचित थे उनको लाभान्वित किया गया है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाखों लोगों को फ्री में इलाज की सुविधा मिली है।