राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की गरिमामय उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समापन समारोह सम्पन्न

“बीटिंग द रिट्रीट 2024” का भव्य आयोजन सम्पन्न

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की गरिमामय उपस्थिति में प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह का समापन सोमवार को “बीटिंग द रिट्रीट 2024’’ के साथ हो गया। इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में किया गया था। पुलिस और आर्मी ब्रास बैंड के वादकों की संगीतमय प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुर-ताल के साथ कदम से कदम मिलाते मार्चपास्ट और राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीतों की रोमांचक धुनों ने कार्यक्रम को गुंजायमान कर दिया। समारोह स्थल देशभक्ति, भारतीय शास्त्रीय संगीत, भारतीय राग और पाश्चात्य संगीत के समिश्रण से बनी मीठी धुनों की बारिश से सराबोर हो गया। सम्पूर्ण समारोह स्थल की समापन बेला में जमीन से लेकर आसमान तक सतरंगी रोशनी और बहुरंगी आतिशबाजी के सुहाने रंग बिखर गये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *