मध्यप्रदेश का सड़क नेटवर्क निवेश और निर्यात बढ़ाएगा, रोजगार मिलेंगे भोज ताल पर रोप-वे और केबल कार के प्रस्ताव को शीघ्र मिलेगी मंजूरी: श्री गडकरी 10 हजार करोड़ के सड़क निर्माण कार्य प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि- मुख्यमंत्री डॉ. यादव केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने भोपाल में किया 8 हजार करोड़ से अधिक लागत की 499 किमी लम्बाई की 15 सड़क योजनाओं का शिलान्यास
प्रदेश के अनेक स्थानों की दूरियां कम होंगी उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप- वे शीघ्र
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सड़क परियोजनाओं से प्रदेश को इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर हब बनाने में मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश में सड़क नेटवर्क बेहतर बनाने के लिए नए कार्य प्रारंभ किये जा रहे हैं। इस वर्ष के अंत तक अनेक कार्य पूर्ण होंगे। मध्य प्रदेश में सड़कों के निर्माण से निवेश आएगा, निर्यात भी बढ़ेगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और निर्धनता को दूर करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 499 किलोमीटर लंबाई की 15 राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनकी लागत 8038 करोड़ रुपए है।