राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम मुरैना में

मध्यप्रदेश में एक फरवरी को बनेगा रिकार्ड एक दिन में एक साथ 7 लाख युवाओं को स्वरोजगार मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे मुख्य अतिथि 5151 करोड़ से अधिक का ऋण होगा वितरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक फरवरी को मुरैना में प्रदेश के 7 लाख से अधिक युवाओं को एक दिन में 5151 करोड़ 18 लाख 90 हजार की ऋण राशि देकर युवाओं को रोजगार संपन्न बनाने के संकल्प की शुरूआत करेंगे। यह अभूतपूर्व अवसर होगा जब एक दिन में 7 लाख लोगों के हाथों को काम मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह कार्यक्रम 31 जनवरी को होना था। एमएसएमई सचिव एवं उद्योग आयुक्त श्री पी नरहरि ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम के साथ ही सभी जिलों में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम भी होगा, जिसमें युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। मुरैना में होने वाले मुख्य रोजगार दिवस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जिलों के अनूपपुर, बड़वानी, दमोह एवं छतरपुर के एक हितग्राही से सीधा संवाद भी करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का क्षेत्रीय चैनल्स के अलावा सोशल और डिजिटल मीडिया पर भी सीधा प्रसारण होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *