सिरपुर वेटलैंड पर होगा मुख्य समारोह, मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे मुख्य आतिथ्य केन्द्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री श्री चौबे होंगे विशेष अतिथि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विश्व वेटलैण्ड्स दिवस-2024 पर 2 फरवरी को इंदौर शहर के सिरपुर वेटलैंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। केन्दीय पर्यावरण राज्य मंत्री श्री अश्विनी चौबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विश्व वेटलैण्ड्स दिवस कार्यक्रम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, सह आयोजक, म. प्र. राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण, पर्यावरण विभाग, म.प्र. शासन तथा नगर पालिक निगम, इन्दौर के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।