भोपाल में अजाक्स और डिक्की की ओर से बिजनेस अवेयरनेस एवं ब्लॉक स्तर बिजनेस लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला
मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (AJJAKS-अजाक्स) और दलित इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCI) की ओर से रविवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर के अजाक्स पदाधिकारी शामिल हुए। उन्हें बिजनेस अवेयरनेस एवं ब्लॉक स्तर बिजनेस लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रदेश के सीनियर आईएएस और अजाक्स के प्रदेशाध्यक्ष श्री जे.एन. कंसोटिया एवं डिक्की मध्यप्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया ने स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास के लिए केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया।