नर्मदा में प्रदूषित पानी मिलने से रोकने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदापुरम को पवित्र नगरी बनाया जाएगा
शहर से डेढ़ किलोमीटर दूर रहेंगी शराब की दुकाने, खुले में नहीं बिकेगा मांस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 191 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव माँ नर्मदा जयंती महोत्सव और नर्मदापुरम गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि माँ नर्मदा में नालों से मिलने वाले प्रदूषित पानी रोकने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा में नालों के मिलने वाले प्रदूषित पानी को रोकने के निर्माण कार्यों के लिए 15 करोड़ की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम जिले में सेठानी घाट पर आयोजित ‘माँ नर्मदा जयंती महोत्सव’ और नर्मदापुरम गौरव दिवस में सहभगिता कर 191.34 करोड़ रुपए के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधि- विधान से माँ नर्मदा की आरती की। समारोह में विधायकगण डॉ. सीताशरण शर्मा, श्री विजय पाल सिंह और श्री प्रेम शंकर वर्मा, राज्यसभा प्रत्याशी श्रीमती माया नरोलिया और नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, जन-प्रतिनिधि सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *