रीवा में अब कचरे से भी बनेगी बिजली – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का किया शुभारंभ 6 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा में अब कोयला, पानी, सोलर के बाद कचरे से भी बिजली बनाई जाएगी। नगरीय निकायों से निकलने वाले कचरे का निष्पादन कर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट से 6 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि कचरे के निष्पादन से जहाँ बिजली पैदा होगी वहीं दूसरी ओर अपशिष्ट प्रबंधन के तहत रीवा व विन्ध्य को साफ सुथरा बनाने का संकल्प भी पूरा होगा। उप मुख्यमंत्री ने रीवा के ग्राम पहड़िया में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत 158 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *