प्रधानमंत्री श्री मोदी 29 फरवरी को देंगे मध्यप्रदेश को कई सौगातें

लगभग 500 स्थानों पर होगा सजीव प्रसारण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंस से व्यापक जन भागीदारी के दिए निर्देश
विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश के लिए होगा विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 फरवरी को विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश के विशेष कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। कार्यक्रम का करीब पांच सौ स्थानों पर सजीव प्रसारण भी होगा। व्यापक जन भागीदारी के इस कार्यक्रम में लोक कल्याण से जुड़े अनेक निर्माण कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। जन हितैषी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी उल्लास और उमंग के वातावरण में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाम को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में हुई एक बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल उपस्थिति में आगामी 29 फरवरी को होने जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी वीडियो कांफ्रेंस द्वारा प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कॉफ्रेंस में मंत्रिगण ने भी कार्यक्रम से संबंधित सुझाव दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *