मंत्री सुश्री भूरिया एवं मंत्री श्री चौहान हुए शामिल
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं वन पर्यावरण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने वन मेले का शुभारंभ किया। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि वन मंत्री श्री नागर सिंह चौहान की पहल के कारण ही इस विशाल वन मेले का आयोजन अलीराजपुर में संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि भोपाल से सुदूर अलीराजपुर जिले में वनोपज भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। आदिवासी भाई बहन इसका प्रयोग सदियों से कर रहे है, ऐसे में अलीराजपुर जिले में वन मेले के आयोजन से वनोपज की जानकारी पूरे प्रदेश में पहुंचेगी।