प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में संदेशखाली की महिलाएं भी शामिल होने पहुंची हैं।
संदेशखाली की महिलाओं ने TMC नेता शाहजहां शेख पर रेप और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस पर यहां की राजनीति भी गरमाई हुई है।
हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। हालांकि शेख की गिरफ्तारी ED की टीम पर जानलेवा हमले को लेकर हुई थी।
आरोप है कि ED की टीम राशन घोटाला मामले में छापेमारी के लिए 5 जनवरी को संदेशखाली गई थी। इस दौरान शेख के समर्थकों ने टीम पर जानलेवा हमला किया था।
मैं बहुत छोटी आयु में घर छोड़कर झोला लेकर निकल पड़ा था
मैं अपने जीवन का एक पहलू माताओं-बहनों के सामने बता रहा हूं। पहले मैंने कभी नहीं बताया। कुछ लोगों को लगता होगा कि किसी राजनेता ने गाली दी और इसलिए मैं सभी को मेरे परिवार-मेरे परिवार कह रहा हूं। मैं बहुत छोटी आयु में घर छोड़कर झोला लेकर निकल पड़ा था। परिव्राजक की तरह देश के कोने-कोने में भटक रहा था, कुछ खोज रहा था। मेरी जेब में कभी एक पैसा नहीं रहता था। आपको जानकर गर्व होगा कि मेरा देश कैसा है, माताएं-बहनें कैसी हैं, हर परिवार कैसा है।
पूरा देश कह रहा- मैं हूं मोदी का परिवार
यही माताएं, यही बहनें बेटियां कवच बनकर मोदी की रक्षा के लिए खड़ी हो जाती हैं। आज हर देशवासी खुद को मोदी का परिवार कह रहा है। आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार।
बंगाल की हर माता-बहनें मेरा परिवार हैं
इन घोर परिवारवादियों को यहां आकर देखना चाहिए कि मेरे देश की ये बहनें यहां बहुत बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से जुड़ी हैं, यही तो है मोदी का परिवार। बंगाल की हर माता-बहनें मेरा परिवार हैं।
I.N.D.I अलायंस के नेताओं ने पूरी ताकत से मोदी को गाली देना शुरू कर दिया है
एनडीए की वापसी पक्की देखकर indi अलायंस के सारे नेता बौखला गए हैं। उन्होंने संतुलन खो दिया है। पूरी ताकत से मोदी को गाली देना शुरू कर दिया है। इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग आजतक मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीे है इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं। ये लोग जानना चाहते हैं, कहां है मेरा परिवार।
कोलकाता की मेट्रो को देखकर तो कितनी ही पीढ़ियां बड़ी हुई हैं
मैं कोलकाता में एक कार्यक्रम में था, वहां मैंने भारत सरकार की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। देश के ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाना भारत सरकार का लक्ष्य है। कोलकाता की मेट्रो को देखकर तो कितनी ही पीढ़ियां बड़ी हुई हैं। मैं पहली बार कोलकाता आया तो मेरे लिए ये एक आकर्षण था। बीते 10 साल में भाजपा ने बंगाल के विकास के लिए देश के विकास के लिए बहुत योगदान दिया है।
महिला मोर्चा की सभी बहनों को बधाई देना चाहता हूं
मैं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सभी बहनों को बधाई देना चाहता हूं। हमने पुरुषों की मैराथन तो सुनी है, हमारी महिला कार्यकर्ता नारी वंदन के लिए गांव-गांव दौड़ लगा रही थीं।
भाषण की शुरुआत भारत माता की जय, जय मां काली, जय मां दुर्गा के साथ
PM ने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय, जय मां काली, जय मां दुर्गा के साथ की। उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल में स्वंय सहायता समूह से जुड़ी बहनों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में देश की लाखों बहनें भी टेक्नोलॉजी के माध्यम से जुड़ी हुई हैं। सभी का वंदन करता हूं।
कोलकाता में पानी से 13 मीटर नीचे चलेगी मेट्रो: PM मोदी ने किया इनॉगरेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किया। यह मेट्रो जमीन से 33 मीटर नीचे और हुगली नदी के तल से 13 मीटर नीचे बनी ट्रैक पड़ दौड़ेगी।1984 में देश की पहली मेट्रो ट्रेन कोलकाता उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (ब्लू लाइन) में दौड़ी थी। 40 साल बाद एक बार फिर यहीं से देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो रेल चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
ममता सरकार की याचिका पर SC में तुरंत सुनवाई नहीं:शाहजहां केस में CBI जांच रोकने की मांग
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बंगाल सरकार की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया। बंगाल सरकार ED टीम पर हमले की जांच CBI से कराने पर रोक की मांग कर रही है। बंगाल सरकार ने याचिका में कहा कि इस मामले की जांच SIT कर रही है। पुलिस पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।