15 साल बाद NDA में शामिल हो सकती है BJD:नवीन पटनायक की पार्टी के उपाध्यक्ष बोले- अलायंस पर चर्चा जारी; भाजपा बोली- आलाकमान फैसला करेगी

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नीतीश कुमार की JDU के बाद अब ओडिशा की बीजू जनता दल (BJD) भी NDA में शामिल हो सकती है। बुधवार (6 मार्च ) को भुवनेश्वर में BJD के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के घर नवीन निवास में चुनाव को लेकर लंबी मीटिंग हुई।

इस मीटिंग के बाद BJD के वाइस प्रेसिडेंट देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हमारी BJP के साथ अलायंस पर चर्चा चल रही है। हमारी पार्टी ओडिशा के लोगों के हितों को लेकर जरूरी फैसला लेगी।

उधर, बुधवार को ही दिल्ली में भी ओडिशा में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की लंबी बैठक हुई। इस बैठक के बाद भाजपा सांसद जुआल ओरम ने भी अलायंस को लेकर चर्चा होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अलायंस पर बातचीत चल रही है, लेकिन फाइनल फैसला आलाकमान ही करेगी।

15 साल पहले टूटा था गठबंधन
1998 में भाजपा और BJD का गठबंधन हुआ था, जो 2009 में टूट गया था। 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियों ने साथ लड़ा था। इसके अलावा 2000 और 2004 के विधानसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव में उतरी थीं।

दरअसल, BJD NDA की सबसे भरोसेमंद पार्टी मानी जाती थी। लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर अलायंस टूट गया था। BJD चाहती थी कि विधानसभा में भाजपा 163 सीटों में से 40 पर चुनाव लड़े, जबकि भाजपा 63 सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाहती थी।

वहीं, लोकसभा के लिए भी BJD भाजपा को 21 में से 6 सीटें देना चाहती थी। जबकि भाजपा 9 सीटें चाहती थी। गठबंधन के टूटने के बाद भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने कहा था कि नवीन पटनायक को यह गठबंधन तोड़ना काफी भारी पड़ेगा।

BJD का विधानसभा चुनाव पर रहेगा फोकस
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक अगर गठबंधन होता है तो लोकसभा की ज्यादा सीटों पर भाजपा अपने कैंडिडेट्स उतारेगी। वहीं, BJD विधानसभा चुनाव पर फोकस करेगी। ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें और विधानसभा की 147 सीटें हैं।

यूपी में I.N.D.I. अलायंस में सीटों का बंटवारा फाइनल: सपा ने 17 सीटें कांग्रेस को दीं, प्रियंका ने की मध्यस्थता; राहुल-अखिलेश की बात हुई  यूपी में I.N.D.I. अलायंस में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। समझौते के तहत कांग्रेस 17 सीटों पर जबकि सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा अपने कोटे से कुछ छोटे दलों को भी सीट दे सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

ममता बोलीं- कांग्रेस 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी:पता नहीं उसे इतना घमंड क्यों है, अगर हिम्मत है तो BJP को बनारस में हराए

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है। मुझे नहीं लगता कि वो 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *