प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 9 हजार 811 करोड़ लागत की देश की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 हजार 551 श्रमिक परिवारों के खातों में 678 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से जारी किए श्रमिकों को दिव्यांगता और मृत्यु के आधार पर मिलने वाली सहायता को बढ़ाकर 4 लाख रुपए किया गया अकुशल,अर्द्धकुशल और खेतिहर मजूदरों की मजदूरी में वृद्धि पार्ट टाइम मजदूरी करने वालों को संबल योजना से जोड़ा जाएगा उज्जैन, रीवा,सतना, दतिया,गुना और शिवपुरी में भी बनेंगे एयर पोर्ट: केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा आम आदमी के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा आरंभ करना उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है: विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर राजमाता विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर एयर पोर्ट के नए टर्मिनल भवन का हुआ उदघाटन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 16 माह में ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निर्माण पूर्ण कर ग्वालियर ने देश में द्रुत गति से कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया है, यह देश में तेज गति से हो रहे विकास का प्रतीक है। हमारी सरकार देश के सभी परिवारजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। सामान्यजन के लिए विमान यात्रा को अधिक सहज एवं सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हवाई सेवाओं का विस्तार छोटे शहरों तक हो रहा है, इससे औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी आजमगढ़ उत्तरप्रदेश से देश की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का भी उदघाटन किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 9 हजार 811 करोड़ लागत की देश की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया।