सैनिकों के प्रति सम्मान भावना हमारा नैतिक दायित्व : श्री मंगुभाई पटेल

सैनिक कल्याण के लिए बड़ी राशि देने वालों का राज्यपाल ने किया सम्मान
राजभवन में समामेलित विशेष निधि की 23वीं वार्षिक बैठक हुई

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना हम सबका नैतिक दायित्व है। इससे सीमा पर तैनात सैनिकों में आत्मविश्वास एवं नई ऊर्जा का संचार होता है। यह सम्मान उनके परिजनों को भी मानसिक और भावनात्मक संबल देता है। राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन में आयोजित समामेलित विशेष निधि (ए.एस.एफ) के लिए विशेष सहयोग करने वालों के लिए सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा सैनिक कल्याण के लिए एक लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग देने वाले 24 व्यक्तिगत और संस्थागत सहयोगकर्ताओं 4 संभागों एवं जिलों को सम्मानित किया। समारोह में प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ल, अधिकारीगण और सहयोगकर्ता उपस्थित थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जन सहयोग से लगभग 4 करोड़ 36 लाख से अधिक राशि का संग्रहण उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने लक्ष्य से अधिक सहयोग राशि का संग्रहण करने वाले संभागायुक्तों और कलेक्टर्स के प्रयासों की सराहना की तथा सहयोगकर्ताओं का अभिनंदन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *