मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस आवास योजना के 144 आवास गृहों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस आवास योजना के अंतर्गत जहांगीराबाद स्थित पुलिस अधिकारी आवासीय परिसर में शिलापट्टिका का अनावरण कर 144 आवास गृहों का लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर का अवलोकन किया तथा पुलिस परिवार के सदस्यों से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचनाविकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश मकवाना तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रबंध संचालक म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम श्री उपेन्द्र जैन तथा पुलिस अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *