अटकलों के बावजूद कोई योजना बंद नहीं की गई राज्य शासन के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध 31 मार्च तक के लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभाग सघन प्रयास करें प्रधानमंत्री श्री मोदी के सम्मान में पीएम श्री के नाम से आरंभ हो रही हैं पर्यटन और धार्मिक क्षेत्र के लिए हवाई सेवाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई मंत्री परिषद की बैठक मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री परिषद के सदस्यों ने सरकार की लगभग 100 दिनों की उपलब्धि के लिए मेजें थपथपाकर किया अभिवादन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन के प्रथम तीन माह (लगभग 100 दिन) वित्तीय दृष्टि से उपलब्धि पूर्ण रहे हैं। तमाम अटकलों के बावजूद राज्य शासन द्वारा कोई भी योजना बंद नहीं की गई है। राजस्व और पूंजीगत व्यय की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए राज्य शासन के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।