DICCI Madhya Pradesh के प्रेसिडेंट Dr Anil Sirvaiyya ने डिक्की के पदाधिकारियों और सदस्यों का डॉ कोठारी से परिचय कराया। डॉ. सिरवैया ने डॉ. कोठारी को डिक्की की गतिविधियों, सदस्यों के उद्यमों और विभाग के साथ पिछले 5 सालों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सचिव डॉ कोठारी ने डिक्की के कार्यों को सराहते हुए स्टार्टअप की संख्या बढ़ाने, क्लस्टर विकास, उद्यमियों को लाभ दिलाने पर जोर दिया। डिक्की की ओर से डॉ कोठारी को उद्यमिता वृक्ष की प्रतिकृति भेंट की गई।
इस अवसर पर डिक्की के वरिष्ठ सदस्य श्री मदनलाल खटीक, श्री मनोज वर्मा, श्री संजय मेहरा, श्री पंकज पाटिल, डॉ राजीव एवं डॉ मोनिका उपस्थित रहे ।