विराट बोले- मुझे T20 प्रमोशन के लिए इस्तेमाल करते हैं:पर मुझमें काफी खेल बाकी; अचीवमेंट नहीं, टीम की जीत के लिए खेलता हूं

पंजाब किंग्स से मैच जीतने के बाद बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली ने कहा कि उनमें काफी टी-20 क्रिकेट बाकी है। कोहली ने कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल टी-20 क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए किया जा रहा है। लेकिन उनमें काफी खेल बाकी है। वह अब आंकड़े और अचीवमेंट्स नहीं, टीम की जीत के लिए खेल रहे हैं। पंजाब के खिलाफ विराट ने 77 रन की पारी खेली और टीम को 177 रन का टारगेट चेज करवाया। कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे और ऑरेंज कैप भी हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *