पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सुरक्षा को लेकर जेल अधिकारियों ने बड़ा खुलासा किया है। जेल अधीक्षक द्वारा लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) को एक रिपोर्ट सौंपी गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार जेल परिसर के भीतर इमरान खान को कई विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसमें 50 हजार रुपये का एक अलग सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किया गया हैजो 7 हजार अन्य कैदियों की निगरानी करता है।
जेल में बंद इमरान खान पर हर माह हो रहा 12 लाख का खर्च, अलग से किचन में बनता है स्पेशल खाना; शान से जी रहे जिंदगी
पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सुरक्षा को लेकर जेल अधिकारियों ने बड़ा खुलासा किया है। रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान की सुरक्षा पर लगभग 1.2 मिलियन यानी 12 लाख रुपये से अधिक का भारी मासिक बिल खर्च हो रहा है। जेल अधीक्षक द्वारा लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) को एक रिपोर्ट सौंपी गई है।इस रिपोर्ट के अनुसार, जेल परिसर के भीतर 71 वर्षीय इमरान खान को कई विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसमें 50 हजार रुपये का एक अलग सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किया गया है, जो 7 हजार अन्य कैदियों की निगरानी करता है।
इमरान खान का खाना सहायक अधीक्षक की निगरानी में एक अलग से स्वच्छ रसोईघर में तैयार किया जाता है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, खान को खाना परोसने से पहले एक चिकित्सा अधिकारी या उपाधीक्षक द्वारा उसका निरीक्षण किया जाता है। पूर्व प्रधान मंत्री को चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए होली फैमिली अस्पताल के छह से अधिक डॉक्टरों की एक टीम तैनात है, साथ ही अतिरिक्त विशेषज्ञ टीमें नियमित जांच करती है।
इमरान खान को कुल 7 सेल अलॉट किए गए है, जिसमें से 2 में वह रहते है। बाकी बचे 5 को सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया है। आमतौर पर, इन सेल में 35 कैदियों को रखा जाता है। खान की सेल में ऐसे ही कोई नहीं जा सकता है। वहां काफी सख्त प्रतिबंध लगे हुए है। अगर खान से मिलना है तो उसके लिए परमिशन लेना बेहद जरूरी होती है। इस सेल की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित कर्मियों को नियुक्त किया गया है।