एक लाख से अधिक रोगी अस्पताल आए

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल से जुड़े अस्पतालों में बीते माह एक लाख 4 हजार 643 चिकित्सकीय जाँच की गई। इस अवधि में 41 हजार 327 रोगी ओपीडी और 4,687 आंतरिक रोगी के रूप में अस्पतालों में आए । कुल 1810 आपरेशन भी किए गए । सर्वाधिक ओपीडी मरीज 10 हजार 590 मेडिसिन विभाग में, 6421 स्किन विभाग में और 4918 आर्थोपेडिक्स में आए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *