रिलेशनशिप- तो आप जॉब इंटरव्यू देने जा रहे हैं:जाने से पहले पढ़िए ये 10 जरूरी टिप्स, बढ़ेगी नौकरी मिलने की संभावना

आप किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने गए हों और इंटरव्यू शुरू होते ही सामने वाला बोल पड़े- “आपके बैठने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।”

कहने की जरूरत नहीं कि आगे की संभावनाओं के बंटाधार होने की शुरुआत यहीं से हो सकती है।

तो फिर इंटरव्यू में कैसे बैठें, कैसे बोलें और किस तरह से सवालों का जवाब दें ताकि कैजुअल की जगह सबकुछ प्रोफेशनल लगे और नौकरी मिलने की संभावना भी बढ़ जाए।

आज वर्कप्लेस रिलेशनशिप में इन्हीं सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे।

आगे बढ़ने से पहले नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि इंटरव्यू की तैयारी करते हुए, इंटरव्यू के दौरान और उसके बाद किन बातों का ख्याल रखा जाना चाहिए।

इसके अलावा इंटरव्यू में पूछे जाने वाले कुछ सवाल बहुत कॉमन और जेनेरिक किस्म के होते हैं। लेकिन उन सवालों का जवाब भी इंटरव्यू के दौरान मायने रखता है। इसलिए कॉमन रूप से पूछे जाने वाले सवालों के जवाब की तैयारी पहले से कर लेनी चाहिए। नीचे दिए ग्राफिक में देखिए, इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ऐसे ही कुछ कॉमन सवाल।

समझिए इंटरव्यू का ‘स्टार (STAR)’ मेथड

फर्स्ट इंप्रेशन और बेसिक सवालों के बाद असल इंटरव्यू शुरू होता है। इस दौरान इंटरव्यूअर कैंडिडेट से प्रोफेशनल कामकाज, चुनौतियों और प्लानिंग के बारे में सवाल करता है।

‘इंडीड करियर गाइड’ की एक रिपोर्ट की मानें तो इंटरव्यू में प्रोफेशनल सवालों के जवाब देते हुए ‘स्टार(STAR)’ मेथड का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए।

आइए अब सवाल और जवाब के उदाहरण से इस मेथड को बेहतर तरीके से समझते हैं-

सवालः काम से जुड़ी किसी घटना के बारे में बताएं, जहां चुनौती बड़ी थी। आपने उसे कैसे दूर किया?

जवाबः इस सवाल के जवाब को स्टार मेथड के मुताबिक चार चरणों में इस तरह फ्रेम कर सकते हैं।

सिचुएशन(S)- मैं एडवरटाइजिंग कंपनी ‘A’ के लिए दिल्ली में काम करता था।

टास्क(T)- जहां मेरी टीम पर सेल्स बढ़ाने और नए ग्राहकों को जोड़ने की जिम्मेदारी थी, लेकिन अचानक से एक क्लाइंट की सेल गिरने लगी।

एक्शन(A)- इसकी वजह समझने के लिए सबसे पहले हमने एक सर्वे किया और उसके बाद अपने पूरे ऐड कैंपेन को चेंज किया। सर्वे में हमने पाया कि हमारा एडवरटाइजिंग मीडियम हमारे संभावित ग्राहकों तक पहुंच ही नहीं पा रहा।

रिजल्ट(R)- सही मीडियम के चुनाव और अपीलिंग एडवरटाइजिंग कैंपेन के सहारे हमने लक्ष्य से 130% ज्यादा सेल्स हासिल की।

शुरूआती 5 मिनट हैं महत्वपूर्ण

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इंटरव्यूअर शुरुआती 5 मिनट में ही कैंडिडेट के बारे में अपनी ओपिनियन बना लेते हैं। इंटरव्यू के बाकी समय अपनी उसी ओपिनियन को कंफर्म करने के लिए सवाल-जवाब करते हैं। इसलिए इंटरव्यू रूम या हॉल में पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रवेश करें। ज्यादातर मामलों में इंटरव्यूअर लच्छेदार जवाब पसंद नहीं करते हैं।

इसलिए सवालों के जवाब स्पष्ट और सरल भाषा में दें। ध्यान रहे कि इंटरव्यू के समय किसी भी तरह की बहस या अतार्किक बातें करने से बचना चाहिए।

किसी इंटरव्यू से पहले ये तीन बातें गांठ बांध लें

अपने रिज्यूमे को जानें

किसी भी इंटरव्यू के लिए जाने से पहले अपने साथ एक अपडेटेड रिज्यूमे रखें और इस बात का ध्यान रखें कि रिज्यूमे में लिखी जानकारी से आप अच्छी तरह वाकिफ हों। आपके रिज्यूमे में जो भी जानकारी दी गई है, वह आपके जवाबों से मेल खाती हो। ध्यान रहे कि आपका रिज्यूमे जॉब प्रोफाइल के हिसाब से मेल खाता हो।

कंपनी के बारे में रिसर्च जरूरी

जिस कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उसके बारे में रिसर्च जरूर करें। सिलेक्ट नहीं हुए 90% से ज्यादा लोग यही गलती करते हैं।

अगर आप कंपनी के प्रोफाइल और कामकाज के बारे में जानते हैं तो इंटरव्यू के दौरान अपनी बात रखने में सहजता होगी।

किसी भी स्थिति के लिए मेंटली तैयार रहें

कोई भी इंटरव्यू देने के बाद उसके रिजल्ट को लेकर स्ट्रेस न लें। चाहे वह अनुकूल हो या न हो, ध्यान रखें कि इंटरव्यू आपके करियर में आगे बढ़ने का एक अवसर मात्र है। अगर आपके पास काबिलियत है तो आगे कई अवसर मिलेंगे।

ऑनलाइन इंटरव्यू के दौर में सावधानी जरूरी

कोरोना महामारी के बाद ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉफ्टवेयर के जरिए इंटरव्यू लेने का चलन बढ़ा है। इसमें इंटरव्यू लेने और देने वालों, दोनों को आसानी होती है। जिस कमरे में बैठकर आप इंटरव्य़ू देने जा रहे हैं, उसे सलीके से अरेंज कर लें। ऑनलाइन इंटरव्यू में आपके आसापास का माहौल, यहां तक कि वॉल्स की रंगत भी असर डालती है। इसलिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। जैसेकि-

पर्सनल इंटरव्यू के दौरान इंटरव्यूअर से नजरें मिलाकर बात करना आत्मविश्वास और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। लेकिन वीडियो चैट में यह थोड़ा अलग है क्योंकि अगर आप अपनी स्क्रीन पर उनकी आंखों में देखेंगे तो हो सकता है कि उनकी स्क्रीन में आप इससे अलग दिखेंगे। इसलिए ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान बोलते समय कैमरे की ओर देखें।
अपना कंप्यूटर या लैपटॉप सेट करते समय ऐसी जगह चुनें, जो साफ-सुथरी और व्यवस्थित हो। बैकग्राउंड में एक खाली दीवार को चुनना बेहतर विकल्प है।
ऑनलाइन इंटरव्यू में सबसे अहम कड़ी इंटरनेट कनेक्शन है। इंटरनेट कनेक्शन में आई कुछ सेकेंड की रुकावट आपकी पूरी तैयारी पर पानी फेर सकती है। इसलिए ऑनलाइन इंटरव्यू देने से पहले इंटरनेट कनेक्शन अच्छे से चेक कर लें। इसके लिए इंटरव्यू से कुछ देर पहले अन्य लोगों के साथ वीडियो स्ट्रीमिंग करके चेक कर सकते हैं। जिससे कोई भी परेशानी होने पर समय रहते जगह और इंटरनेट कनेक्शन को बदला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *