अरुणाचल प्रदेश में लैंड स्लाइड:नेशनल हाईवे-313 का बड़ा हिस्सा ढहा, चीन सीमा से सटी दिबांग वैली का संपर्क टूटा

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में लैंड स्लाइड के चलते नेशनल हाईवे-313 का बड़ा हिस्सा ढह गया है। चीन सीमा से लगे दिबांग वैली जिले का संपर्क पूरे देश से कट गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि घटना बुधवार को हुई और कुछ में यह कहा गया कि हाईवे का हिस्सा गुरुवार को ढहा है।

अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू कहा कि दिबांग वैली में लैंड स्लाइड की खबर मिली है। हाईवे-313 से ही दिबांग वैली पूरे देश से कनेक्ट होती है। हमने तुरंत संपर्क स्थापित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नेशनल हाईवे 313 का टूटा हुआ हिस्सा। फोटो- नॉर्थ ईस्ट टाइम्स
दिबांग वैली में कई दिनों से भारी बारिश

अधिकारियों के मुताबिक, दिबांग वैली में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। हुनली और अनीनि के बीच हाई-वे 313 का काफी बड़ा हिस्सा लैंड स्लाइड में ढह गया है। हाई-वे की मरम्मत के लिए टीम भेजी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि अभी खाने और अन्य जरूरी चीजों की किल्लत नहीं है। एनएच-33 को दिबांग वैली के निवासियों और आर्मी के लिए लाइफ लाइन माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *