पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर हथियारबंद पाकिस्तानी तालिबानी आतंकवादियों के हमले में १२ आतंकवादियों सहित २६ लोग मारे गए हैं। गोलीबारी की ताजा खबरें मिलने के बाद सेना ने दोबारा कार्रवाई की। इससे पहले सेना ने अभियान खत्म होने की घोषणा कर दी थी। हमले में २४ लोग घायल हुए हैं।इस बीच, खबरों में बताया गया है कि तीन आतंकवादी अभी भी हवाई अड्डे के अंदर मौजूद थे और इस्फानी हैंगर से गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही थी। तहरीके-तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।