मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खबर है।
इस एकेडमिक सत्र से नीमच, मंदसौर और सिवनी में नए चिकित्सा कॉलेज शुरू करने की तैयारी है जिनमें 150-150 एमबीबीएस सीटें होंगी। इन कॉलेजों के भवन लगभग तैयार हैं। साथ ही सरकार को उम्मीद है कि इनको राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता मिलेगी। मध्य प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नीमच, मंदसौर और सिवनी में नए मेडिकल कॉलेज इसी शिक्षा सत्र से शुरू करने की तैयारी है। इन सभी कॉलेजों में 150-150 एमबीबीएस सीटें होंगी। यह खबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले चरण में इन कॉलेजों में फैकल्टी के सभी पद नहीं भरे जा सके थे। हालांकि अब 15 दिनों के भीतर बचे हुए पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। साथ ही उपकरणों की खरीद भी 15 दिनों के अंदर कर ली जाएगी।