मतगणना की व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन कर लें- मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वीसी से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की

लोकसभा निर्वाचन-2024
मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग श्री राजीव कुमार ने सोमवार 27 मई को लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना की तैयारियों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन (मध्यप्रदेश) पदाधिकारी श्री अनुपम राजन सहित प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *