देश, तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है, युवा सहगामी बनें- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री ने चयनित छात्रों को चयन प्रमाण पत्र प्रदान किए

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नित नई विकास की गाथा लिख रहा है, नये कीर्तिमान रच रहा है। आधारभूत सुविधाओं से लेकर वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आज देश तेज गति से विकास कर रहा है। यह युवाशक्ति के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की विशाल मानव शक्ति एकजुट होकर प्रयास में लग जाये तो शीघ्र ही भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के शीर्ष में होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभिन्न कंपनियों में चयनित युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में समय की मांग अनुसार व्यवसाय आधारित शिक्षा व्यवस्था को प्रमुखता दी गयी है। ताकि भारत अपने मानव संसाधन का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर चहुँमुखी विकास की ओर तेज गति से आगे बढ़े और युवाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। उप मुख्यमंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में भी कार्य करें मन लगाकर कार्य करें अपने परिवार का प्रदेश का और देश का मान बढ़ायें।

सेक्रेटरी बंसल ग्रुप श्री सुनील बंसल, हेड बंसल न्यूज़ श्री शरद द्विवेदी ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान की। बीजीआई के शिक्षक, सहायक स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *