एशियन जूनियर केनोई स्प्रिंट यू-23 चैम्पियनशिप थाईलैण्ड

खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक
ब्रिक्स गेम-2024 में अकादमी के कयाकिंग-केनोइंग खिलाड़ी नरेश भारतीय टीम में चयनित
संचालक खेल से खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट

एशियन जूनियर केनोई स्प्रिंट चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन 14 से 16 जून तक थाईलैण्ड में किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने कयाकिंग-केनोइंग खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, 2 रजत और एक कॉंस्य सहित 4 पदक अर्जित कर देश को गौरवान्वित किया।

थाईलैण्ड में आयोजित इस प्रतियोगिता में खेल अकादमी के पूर्व खिलाड़ी अर्जुन सिंह ने जूनियर सी-1 500 मी. स्पर्धा में स्वर्ण पदक, जूनियर सी-1 1000 मी. स्पर्धा में एक रजत पदक प्राप्त किये। वहीं जूनियर सी-2 1000 मी. स्पर्धा में अरविंद वर्मा और हर्ष की जोड़ी ने रजत पदक, जूनियर सी-2 500 मी. स्पर्धा में प्रिंस गोस्वामी और सुधीर कुमार की जोड़ी ने काँस्य पदक अर्जित किया। रजत और काँस्य पदक अर्जित करने वाले तीनों खिलाड़ी वर्तमान में खेल अकादमी के खिलाड़ी हैं।

प्रतियोगिता में कोरिया, मलेशिया, वियतनाम, म्यानमार, थाईलैण्ड, फिलिपिन्स, हांगकांग, चायनीज-ताइपे, भारत, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तन, ईरान, तजाकिस्तान और सिंगापुर की टीमों ने भागीदारी की थी।

खेल अकादमी के खिलाड़ी नरेश ब्रिक्स गेम-2024 के लिए भारतीय टीम में चयनित

खेल अकादमी के खिलाड़ी नरेश का चयन सी-2 इवेन्ट के लिए भारतीय टीम में हुआ है। नरेश रशिया रवाना हो गये हैं। प्रतियोगिता 19 से 23 जून 2024 तक रशिया के कज़ान में आयोजित होना है।

संचालक खेल डॉ. रविकुमार गुप्ता से खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की

संचालक खेल ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी ली। सौजन्य भेंट के दौरान रोमानिया के प्रशिक्षक श्री कॉन्ड्रेट पीटर और कैप्टन पीजूष कांती बरोई ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। संचालक खेल ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। संयुक्त संचालक खेल श्री बी.एस. यादव और अकादमी प्रभारी श्रीमती शिप्रा श्रीवास्तव उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *