प्रदेश में परिवहन चेक-पोस्ट की व्यवस्था बंद करने पर ट्रक मालिकों ने माना मुख्यमंत्री का आभार ट्रांसपोर्टर्स ने कहा परिवहन व्यवस्था में सुधार का लाभ अंतत: आमजनता को होगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इंदौर के ट्रक मालिकों ने किया सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में परिवहन विभाग की चेक पोस्ट व्यवस्था को बंद करने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश के सभी ट्रक मालिकों ने आभार माना है। ट्रक मालिक, ट्रांसपोर्टर्स लम्बे समय से इन जांच चौकियों को बंद करने की मांग कर रहे थे। इंदौर क्षेत्र 3 के विधायक श्री गोलू शुक्ला एवं राऊ विधायक श्री मधु वर्मा के नेतृत्व में ट्रक मालिकों ने भेंट की। उन्होंने चेक पोस्ट बंद कर गुजरात प्रणाली की तर्ज पर चेकिंग पॉइंट की व्यवस्था लागू करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन कर धन्यवाद किया गया।