पाँच वर्षों में बजट का आकार दुगना,अभी तक की सबसे बड़ी धनराशि का बजट जिसमें किसी तरह का टैक्स शामिल नहीं किया गया – मंत्री श्री पटेल राज्य सरकार के लिए ग्रामीण विकास और ग़रीबपहली प्राथमिकता मंत्री श्री पटेल ने प्रदेश के जन कल्याणकारी बजट के लिए जताया आभार
राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। बजट में ग्रामीण विकास के लिए 18 हज़ार 746 करोड़ रुपये, पंचायत विभाग के लिए 9123 करोड़ रुपये और श्रम विभाग के लिए 1002 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बजट में गरीब और मध्यम वर्ग, महिलाओं से लेकर युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास का समावेश करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है।