मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ के छिपरी ग्राम में चार बड़ी योजनाओं में 2.89 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में 3575 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक से किया।
चार बड़ी योजनाओं में 2.89 करोड़ हितग्राहियों को मिला लाभ 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 1574 करोड़ और 81 लाख किसानों को 1630 करोड़ रूपये अंतरित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 24 लाख महिलाओं के खाते में 41 करोड़ की राशि पहुंची 55 लाख हितग्राहियों को मिली 330 करोड़ से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुख्यमंत्री ने छिपरी का नाम बदलकर मातृ धाम करने की घोषणा की 5 जुलाई मध्यप्रदेश के पौने तीन करोड़ से अधिक हितग्राहियों के लिए लेकर आया बड़ी सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज टीकमगढ़ जिले के छिपरी ग्राम की विशाल जनसभा में मध्यप्रदेश में चल रही चार बड़ी योजनाओं में 2.89 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में 3575 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक से किया।