श्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनेगी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री अमित शाह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि श्री शाह एक कुशल संगठक है। उन्होंने गुजरात और फिर उत्तरप्रदेश में अपनी

कुशल संगठन क्षमता का परिचय दिया। श्री शाह के नेतृ्त्व में भाजपा का सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनने का सपना पूरा होगा। श्री चौहान ने बधाई संदेश में कहा कि श्री शाह की संगठनात्मक क्षमता, प्रबंधन कौशल और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता सर्वज्ञात है। भारतीय जनता पार्टी के लाखों लाख कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी और राष्ट्र के पुनरूद्धार की प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक रचनात्मक योगदान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *