उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल एवं सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

बालाजी भगवान के किए दर्शन और प्रदेश की समृद्धि की कामना की

प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन

बागेश्वर धाम परिसर में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की स्थापना की जा रही है, जिसका भूमि-पूजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 फरवरी को करेंगे। इस अस्पताल से प्रदेश के हजारों मरीजों को उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण की जाएं।

26 फरवरी को 251 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह भी कार्यक्रम 26 फ़रवरी को आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले इस भव्य विवाह कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की कन्याओं के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा और उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद श्री मनोज तिवारी, कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, एसपी श्री अगम जैन, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *