मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत राजसात किये गये एक आलीशान भवन को शासकीय स्कूल और आँगनवाड़ी केन्द्र के लिये समर्पित किया। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री द्वारा चलाये गये
अभियान के तहत राजसात सम्पत्ति को जनता को लोकार्पित करने का यह पहला मामला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जायेगा और भ्रष्ट आचरण के साथ कमाई गई सम्पत्ति को सरकार राजसात कर जन-उपयोग में लायेगी। इस मौके पर परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी और विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ उपस्थित थीं।