राहत तथा बचाव कार्य के लिये 551 लाख रुपये स्वीकृत

मानसून के दौरान नर्मदा घाटी परियोजना जलाशयों में जल-भराव से संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिये आपात कार्य-योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण ने नर्मदा घाटी की सरदार सरोवर,

अपर वेदा, मान, जोबट, इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर परियोजना जलाशय क्षेत्रों में आपात कार्य-योजना में किये जाने वाले कार्यों के लिये कुल 551.08 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं। कार्य-योजना में मानसून के कारण बाढ़ प्रभावित परिवारों के सुरक्षित निवास के लिये अस्थाई केम्प का निर्माण, बचाव कार्य के लिये मोटरबोट, लाइफ जेकेट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की जायेंगी। अस्थाई राहत केम्प में निवास करने वाले बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिये बिजली, पेयजल और चिकित्सा की व्यवस्था भी की जायेगी। जिला प्रशासन बचाव कार्य के लिये आवश्यकतानुसार गोताखोर और सुरक्षा के लिये होमगार्ड की सेवाएँ भी लेगा। प्राधिकरण ने सरदार सरोवर आपात कार्य-योजना के लिये रुपये 318.31 लाख, अपर वेदा, मान और जोबट परियोजनाओं में प्रत्येक के लिये 5 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं। इंदिरा सागर आपात कार्य-योजना के लिये 92.05 लाख और ओंकारेश्वर परियोजना के लिये 127.72 लाख रुपये का अनुमोदन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *