कारगिल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने कारगिल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। राज्यपाल ने कहा है कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में आतंकियों के वेश में घुसपैठ कर अघोषित युद्ध का प्रयास किया।

हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान के इस कुत्सित प्रयास को नाकाम करते शहीद हुए सैनिकों ने भारतीय सेना की शौर्य व बलिदान की उस सर्वोच्च परम्परा का निर्वाह किया, जिसकी सौगन्ध हर सैनिक तिरंगे के समक्ष लेता है। इस युद्ध ने हमें अपने देश की सभी सीमाओं पर दुश्मनों से हर समय सचेत और सजग रहने की सीख दी है।राज्यपाल श्री यादव ने विश्व के दूसरे नंबर के सबसे ऊँचाई और सबसे ठंडे क्षेत्र में दुश्मन से युद्ध करते शहीद हुए सैनिकों की वीरता और बलिदान को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *