मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ईद-उल-फितर के अवसर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि रमजान के पवित्र माह की समाप्ति पर मनाया

जाने वाला त्यौहार ईद-उल-फितर खुशियों का त्यौहार है। यह त्यौहार एकता और शांति का प्रतीक है जो सह-अस्तित्व, प्रेम और करूणा का संदेश देता है। श्री चौहान ने कहा कि रमजान के मुबारक महीने में प्रदेश की तरक्की के लिये की गई दुआओं से प्रदेश और खुशहाल बनेगा। उन्होंने इस मुबारक मौके पर सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और मधुरता लाने के लिये प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *