स्वतंत्रता दिवस पर वीरतापूर्ण कार्य के लिये होगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में वीरतापूर्ण कार्य करने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तीन व्यक्ति को पुरस्कृत करेंगे।

पन्ना जिले के ग्राम हरदुआ के स्व. श्री राजीव कुमार रावत को सर्वोत्तम वीरतापूर्ण कार्य के लिये 50 हजार रुपये की सम्मान-राशि एवं प्रशस्ति-पत्र उनके पुत्र को दिया जायेगा। वीरतापूर्ण कार्य के लिये प्रधान आरक्षक श्री रमाशंकर मिश्रा कोतवाली पुलिस लाइन दमोह एवं आरक्षक श्री भगवान दास दाहिया दमोह को पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कार स्वरूप 10-10 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *