स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा ले राष्ट्र की सेवा करे

राज्यपाल श्री रामनरेश यादव ने स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और राज्य की सेवा के लिये संकल्पित होने का आव्हान किया है। श्री यादव शुक्रवार को रविन्द्र भवन में स्वराज संस्थान संचालनालय के स्वाधीनता

पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थितजन के विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी गीत गाया। गायक युगल श्री रूप कुमार राठौर और श्रीमती सोनाली राठौर का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया। राज्यपाल ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों और घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि आजादी के लिये संघर्ष में सभी का योगदान है। राजनीतिज्ञ, क्रांतिकारियों के साथ ही कवियों, शायरों और साहित्यकारों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आजादी के पर्व को संकल्प दिवस के रूप में मनायें। अपनी जिम्मेदारियों का अहसास करते हुए जन साधारण को देश को विश्व का सिरमौर बनाने के लिये संकल्प लेना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *