पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शर्मा देश के गौरव

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि स्व. डॉ. शंकर दयाल शर्मा सच्चे राष्ट्रभक्त और देश के गौरव हैं। उन्होंने अपनी विद्वता और कर्मठता से देश और दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सुबह स्थानीय रेतघाट चौराहा पर पूर्व राष्ट्रपति की जन्म-तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डॉ. शर्मा भोपाल और मध्यप्रदेश के सपूत थे। केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रपति के रूप में उनकी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, नगर निगम सभापति श्री कैलाश मिश्रा और नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *