गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा कि वृक्ष लगाना हमारी जिम्मेदारी है। वृक्ष लगाना पुनीत कार्य है। धार्मिक ग्रंथों में वृक्ष लगाने से पुण्य प्राप्ति का उल्लेख है। श्री गौर आज श्री राम ट्रांसपोर्ट कम्पाउण्ड परिसर न्यू जेल रोड, करोंद में हरियाली महोत्सव
और वृक्षारोपण में शामिल हुए। सांसद श्री आलोक संजर, स्थानीय पार्षद श्री ब्रजमोहन पचौरी सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। श्री गौर, सांसद श्री संजर सहित अन्य अतिथियों ने परिसर में पौधे भी लगाये। आयोजन ट्रांसपोर्टर्स द्वारा किया गया था।