उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता को आज मंत्रालय में कॉपी-किताब डॉट कॉम के एक्जीक्यूटिव ने डिजिटल लायब्रेरी के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया। श्री गुप्ता ने कहा कि विधिवत प्रोजेक्ट बनाकर दें।
श्री गुप्ता ने कहा कि सभी महाविद्यालय में ई-लायब्रेरी/डिजिटल लायब्रेरी की सुविधा उपलब्ध करवाने की कार्य-योजना बनायें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी चर्चा की जाये। प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री संजय सिंह और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री के.के. सिंह ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस दौरान आयुक्त उच्च शिक्षा श्री सचिन सिन्हा और संचालक तकनीकी शिक्षा श्री आशीष डोंगरे भी उपस्थित थे।