राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार उपयोग हो रही ईव्हीएम मशीन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने कहा कि दो चरण में नगरीय निकाय और तीन चरण में होने वाले पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, यह सुनिश्चित किया जाये। श्री परशुराम आज ग्वालियर में संभागीय चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि स्थानीय निकायों के चुनाव कानून व्यवस्था की दृष्टि से भी चुनौतीपूर्ण है। सभी कलेक्टर संवेदनशील मतदान-केन्द्रों का चिन्हांकन और वल्नरेबलिटी मेपिंग का काम बारीकी से करवायें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मतदान-केन्द्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम करें।