मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंचियोन एशियन गेम्स की डबल ट्रेप शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भोपाल, मध्यप्रदेश की निवासी सुश्री वर्षा वर्मन को आगामी ओलिम्पिक की तैयारी सहित उनके उच्च-स्तरीय
प्रशिक्षण के लिये 50 लाख रूपये देने की घोषणा की है। यह राशि उन्हें प्रशिक्षण छात्रवृत्ति के रूप में दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री वर्मन ने मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।