सीवेज और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट के लिये राज्य स्तरीय परियोजना क्रियान्वयन इकाई स्थापित होगी

राज्य जल निगम द्वारा सीवेज और वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट के लिये राज्य स्तरीय परियोजना क्रियान्वयन इकाई स्थापित की जायेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहाँ हुई जल निगम की बैठक में दी गई।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले और मुख्य सचिव श्री अंटोनी डि सा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में कहा कि पेयजल योजनाओं के कार्य समय-सीमा में पूरे किये जायें और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। बंद पेयजल योजनाओं को फिर से शुरू करने का काम युद्ध स्तर पर किया जाये। उन्होंने कहा कि लोगों को जल के उपयोग के बारे में जागरूक करें। बैठक में जल निगम की अधिकृत शेयर केप्टिल 25 करोड़ रूपये से बढ़ाकर 40 करोड़ रूपये करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बताया गया कि जल निगम द्वारा प्रथम चरण में 25 पेयजल योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिनसे करीब 890 ग्राम लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *